रक्तदान महादान: जीवन बचाने का संकल्प
कला मंदिर, भिलाई में आयोजित 'रक्तदान-महादान' बैठक में स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री अभिजीत सिंह ने नियमित रक्तदान शिविरों का वार्षिक कैलेंडर, आईआईटी भिलाई के सहयोग से डिजिटल पोर्टल एवं मोबाइल ऐप तथा रक्तदाता संस्थाओं को एक-चौथाई निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने की अभिनव पहल की घोषणा की।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
श्री अभिजीत सिंह (कलेक्टर), श्रीमती योगिता देवांगन (अपर कलेक्टर), सुश्री सुरूचि सिंह (आयुक्त, नगर निगम भिलाई), श्री अखिलेश कुमार शुक्ला (डीआईजी, सीआईएसएफ), श्री मनोज दानी (जिला चिकित्सा अधिकारी), श्री शरद पाटनकर (अध्यक्ष, रेडक्रॉस दुर्ग) सहित विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों के प्रतिनिधि।
#रक्तदान_महादान #BloodDonation #IndianRedCross #Durg #Bhilai SaveLives Chhattisgarh
Durg, Chhattisgarh | Jul 26, 2026