श्रीनगर: शराब के नशे में मारपीट करने के बाद आवेदन देने थाना पहुंचा, वहां खुद हुआ गिरफ्तार
हसैली गांव में शराब के नशे में मारपीट करने के बाद आवेदन लेकर थाना पहुंचे एक व्यक्ति को पुलिस ने शराब पीने की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हसैली गांव निवासी कमलेश मंडल के पुत्र प्रमोद मंडल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार की रात प्रमोद मंडल शराब के नशे में गांव में एक व्यक्ति से विवाद करने लगा।