हथुआ: मीरगंज के बसतपुर में देर रात फायरिंग की घटना, मौके से दो खोखा बरामद, जाँच में जुटी पुलिस
मीरगंज थाना क्षेत्र की कांधगोपी पंचायत अंतर्गत बसतपुर गांव में देर रात फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने गांव निवासी पप्पू खान के घर के पास फायरिंग की। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी के घायल होने की सूचना है। पहली नजर में मामला संदिग्ध, विभिन्न पहलुओं पर पुलिस कर रही जाँच.