लोहरदगा: व्यस्त लोहरदगा पावरगंज चौक पर सड़क बदहाल, स्पीड ब्रेकर के पास गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को न्योता
लोहरदगा शहर के व्यस्त पावरगंज चौक की मुख्य सड़क पर बने गहरे गड्ढे अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। सड़क पर स्पीड ब्रेकर के ठीक समीप बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी जमा रहने से उनकी वास्तविक गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। रविवार सुबह लगभग 9 बजे जब सड़क की स्थिति का जायजा लिया गया तो पाया गया कि स्पीड ब्रेकर के आसपास सड़क.