दादरी: प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर देर रात जनपद के होटलों व बाजारों में चलाया गया सर्चिंग अभियान, वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा में आगामी 11 सितंबर को प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर देर रात जनपद के विभिन्न होटलों व बाजारों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र मौके पर मौजूद रहे। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा विभिन्न होटलों में ठहरे हुए व्यक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई, वहीं आईडी जी जांच की गई।