दादरी: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी के ₹50000 व आभूषण दुल्हेरा गांव के जंगल से किये बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए हुए ₹ 50 हजार नगद व सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से चांद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी में बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा साथी के साथ मिलकर थाना क्षेत्र में सूने पड़े घर के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।