दादरी: नोएडा पहुंचा 22 विदेशी सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल, गौतम बुद्ध नगर के साइबर सेल का किया निरीक्षण
22 विदेशी सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को नोएडा पहुंचा। जहां प्रतिनिधि मंडल द्वारा सेक्टर-108 में स्थित आयुक्त कार्यालय पर साइबर सेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर की एडीसीपी (साइबर क्राइम) प्रीति यादव मौजूद रहीं। प्रतिनिधि मंडल ने डीसीपी से वार्ता कर जनपद की साइबर क्राइम पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी ली।