दादरी: नोएडा के सेक्टर-12 स्थित मॉडर्न स्कूल पर बेड टच की घटना के विरोध में परिजनों ने किया जमकर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
नोएडा के सेक्टर-12 स्थित माडर्न स्कूल पर मंगलवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब स्कूल में बीते दिनों बेड टच का मामला प्रकाश में आने के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करने का प्रयास किया। परिजनों ने बताया है कि अब उन्हें स्कूल में पढ़ने वाले अपने बच्चों की सुरक्षा का डर सता रहा है।