दादरी: सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 1 अंतरराज्यीय वाहन चोर को सेक्टर-39 के समीप से किया गिरफ्तार, चोरी की कार व अवैध तमंचा हुआ बरामद
नोएडा के सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मंगलवार को एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की एक कार व एक अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से इरफान के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर है जो जनपद से वाहनों को चुरा कर बाहर के राज्यों में सस्ते दामों में बेच रहा था।