बिलासपुर: वर्षों की प्रतीक्षा के बाद, ₹11.64 करोड़ से संवरेगा बिलासपुर का मुख्य मार्ग
विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर को एक बड़ी सौगात मिली। सोमवार को दोपहर 12 बजे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने मुख्य अतिथि के रूप में चड्ढा पेपर मिल से करतारपुर-सुआनगला मार्ग के सतह सुधार कार्य का भव्य शिलान्यास किया। लगभग ₹11.64 करोड़ की लागत से बनने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं