हथुआ: हथुआ के माधवा लाल मजार मेले की तैयारियां शुरू, सजने लगीं दुकानें और झूले, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
हथुआ के माधवा लाल स्थित प्रसिद्ध मजार पर लगने वाले वार्षिक मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले से पहले ही परिसर और आसपास के क्षेत्रों में झूले, खिलौनों, मिठाइयों तथा अन्य आवश्यक सामानों की दुकानें सजने लगी हैं। मेले के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्रहै