ब्यावर: देदपुरा स्कूल की स्थिति बदहाल, पेड़ के नीचे लगानी पड़ रही कक्षाएं, एक कमरे में आठवीं तक संचालित हो रही कक्षाएं
Beawar, Ajmer | Jul 31, 2025 देवास ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देदपुरा की स्थिति शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर पेश कर रही है। विद्यालय में केवल दो कमरे हैं, जिनमें एक में प्रधानाध्यापक का कार्यालय है, दूसरे में तीन कक्षाओं के बच्चों कोे बिठाते हैं, बाकी कक्षाओं के बच्चोें को खुले में बाहर बिठाते हैे। स्कूल के अधिकांश कमरे जर्जर अवस्था में है।