बहराइच: चिलवरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल, इलाज जारी
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलवरिया के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनो द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि। बाइक सवार रंजीत व गोलू किसी काम से आए हुए थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इलाज जारी।