बहराइच: काजीपुरा स्थित मदरसा नुरुल उलूम पहुंचे एसपी सिटी व सीओ सिटी ने आगामी रमजान व होली पर्व को देखते हुए की पीस कमेटी की बैठक
बहराइच से कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत काजीपुरा में स्थित मदरसा जामिया अरबिया मसूदिया नूरुल उलूम में एसपी सिटी, क्षेत्राधिकार नगर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने आगामी रमजान व होली पर्व को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक की। इस बैठक में मौजूद उलेमाओं व अन्य लोगों के साथ वार्ता कर जिला प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।