बहराइच: विकास भवन सभागार मे निजी नलकूप उपभोक्ताओ के बिजली बिल पर शतप्रतिशत छूट योजना के सीएम के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ प्रसारण
प्रदेश के निजी नलकूप उपभोक्ताओं को मुफ्त विद्युत आपूर्ति दिये जाने के उद्देश्य से प्रदेश में संचालित नलकूपों के बिजली बिल पर शत-प्रतिशत छूट योजना का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्री गणेश किया गया। महत्वाकांक्षी योजना के शुभारम्भ अवसर पर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित वृहद कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया।