बहराइच: ऋषिकेश से बहराइच डाकघर में आया गंगाजल, महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं गंगाजल
अगर आप को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को गंगाजल चढ़ाना है तो इसके लिए हरिद्वार या अन्य जिले को नहीं जाने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार की ओर से जिले के डाकघर को गंगाजल भेजा गया है। सभी गंगाजल लेकर भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं। गंगाजल को हिंदू समाज में काफी पवित्र माना गया है। इसके छिड़काव से घर पवित्र हो जाता है सभी डाकघर में ₹30 में उपलब्ध है।