तिरोड़ी: महकेपार पुलिस चौकी में 10 की जगह सिर्फ 2 जवान, 22 गांवों की सुरक्षा खतरे में
महाराष्ट्र सीमा से सटे पठार अंचल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाई गई महकेपार पुलिस चौकी आज खुद ही संसाधनों की कमी से जूझ रही है। बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के अधीन आने वाली इस चौकी में स्वीकृत 10 पदों के मुकाबले पिछले करीब 4 माह से सिर्फ 2 पुलिसकर्मी ही ड्यूटी निभा रहे हैं। रविवार 26 जुलाई को जब हम मौके पर पहुंचे तो चौकी में केवल 01 प्रधान आ