गिरिडीह: कुंडको निवासी महावीर हजाम पर कुछ लोगों ने की मारपीट, सदर अस्पताल में भर्ती
खुखरा थाना क्षेत्र के कुंडको निवासी 45 वर्षीय महावीर हजाम को कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। बुधवार को 3 बजे इसे सदर अस्पताल लाया गया।इसका इलाज चल रहा है। ज़मीन को लेकर क़रीब 6 वर्षों से इनका विवाद चल रहा था। आज यह अपने ज़मीन पर बाउंड्री करवा रहे थे।तभी दूसरे पक्ष के लोग आये और बाउंड्री तो तोड़ने लगे।इन्होंने मना किया तो उन सभी लोगो इनके साथ मारपीट की।