शिकोहाबाद: रामगढ़ थाना क्षेत्र के बारहबीघा अब्बास नगर में एक मंजिला छत से गिरा युवक, गंभीर घायल
थाना रामगढ क्षेत्र बारहबीघा अब्बास नगर निवासी नाजिम बीती रात अपने घर की एक मंजिला छत पर सो रहा था। परिजनों के मुताबिक बुधवार तड़के तीन बजे करीबन छत से लघुशंका को उठा, नींद में नीचे आ गिरा, जिससे गंभीर घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में इलाज को जिला अस्पताल लेकर आये जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल में ले जाने की कहकर निकालकर ऑटो से कहीं अन्यत्र ले गये।