शिकोहाबाद: भदान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया
भदान रेलवे स्टेशन पर बुधवार तड़के पांच बजे करीबन एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के साथ ही वार्ड में शिफ्ट कर दिया। गंभीर घायल की शिनाख्त उसके आधार कार्ड से हुई।