शिकोहाबाद: टूण्डला रेलवे स्टेशन के पास बैठे-बैठे गिरकर यात्री गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया गया इलाज
कस्बा सीतापुर निवासी अरूण तिवारी गाजियाबाद से घर आ रहा था वह टूण्डला रेलवे स्टेशन पर मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि एक बजे करीबन किसी ट्रेन के इंतजार में बैठा था, तभी अचानक से गिरने पर सिर में चोट आयी, गंभीर घायल हो गया। तत्काल इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया।