कटनी नगर: एएसपी कमल मौर्य ने चांडक चौक पर ऑटो चालक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, चालक नशे में मिला
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य शहर में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए आज रविवार शाम 7:30 मिनट पर चांडक चौक पहुंचे थे जहां उन्होंने एक ऑटो चालक की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से स्वयं जांच की चालक शराब के नशे में मिला जिस पर 185 के तहत कार्यवाही की गई है।