Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
No video available

बैतूल नगर: कोरोना के संकट काल मे भी सो रहा खाद्य विभाग... #roti #betulwood_bulletin #betul #mp #mpgovt #betulwood #primetimewiths

Betul Nagar, Betul | May 24, 2021

MORE NEWS

➡️ मैदानढाना में पेयजल आपूर्ति सुचारू, कलेक्टर डॉ सोनवणे के निर्देश पर बोर खनन कर बहाल हुई जल सप्लाई

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा भीमपुर ब्लॉक के ग्राम मैदानढाना में पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए दिए गए निर्देशों के बाद गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने भीमपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान ग्राम डोडाजाम में आयोजित चौपाल में ग्राम मैदानढाना ग्रामीणों से संवाद किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने खराब एवं मटमैले पानी की समस्या से अवगत कराया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) एवं जनपद पंचायत को समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर डॉ सोनवणे के निर्देशों के पालन में 24 घंटे के अंदर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम मैदानढाना में बोर खनन कराया गया, जिसके बाद गांव में पेयजल सप्लाई सुचारू हो गई है। ग्रामीणों को अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
#JansamparkMP 
#12YearsOfGaribKalyan
#बैतूल 
#betul

➡️ मैदानढाना में पेयजल आपूर्ति सुचारू, कलेक्टर डॉ सोनवणे के निर्देश पर बोर खनन कर बहाल हुई जल सप्लाई कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा भीमपुर ब्लॉक के ग्राम मैदानढाना में पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए दिए गए निर्देशों के बाद गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने भीमपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान ग्राम डोडाजाम में आयोजित चौपाल में ग्राम मैदानढाना ग्रामीणों से संवाद किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने खराब एवं मटमैले पानी की समस्या से अवगत कराया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) एवं जनपद पंचायत को समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए थे। कलेक्टर डॉ सोनवणे के निर्देशों के पालन में 24 घंटे के अंदर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम मैदानढाना में बोर खनन कराया गया, जिसके बाद गांव में पेयजल सप्लाई सुचारू हो गई है। ग्रामीणों को अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh #JansamparkMP #12YearsOfGaribKalyan #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

➡️ शासकीय आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए कान्हा शांतिवनम हैदराबाद हुए रवाना 

अंतर्राष्ट्रीय हार्टफुलनेस फाउन्डेशन एवं शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल के बीच हुए एमओयू के अनुसरण में 8 जून को संस्था के फ्लोरीकल्चर एण्ड लैंडस्केपिंग के 41 प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय प्रशिक्षक श्री दिलीप बेले एवं कु. प्रतिमा गौरे के नेतृत्व मे 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग कान्हा शांतिवनम हैदराबाद रवाना हुए। 

रवाना होने पूर्व बैतूल रेलवे स्टेशन पर हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामना देते हुए ऑन जॉब ट्रेनिंग मे मन लगाकर कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कान्हा शांतिवनम विश्व के सबसे बड़े ध्यान एवं आध्यात्मिक परिसरों में से एक है जहां विशाल उद्यान, हरित क्षेत्र, पौधों की विविध प्रजातियां तथा आधुनिक लैंडस्केपिंग की उत्कृष्ट व्यवस्था विकसित की गई है। फ्लोरीकल्चर एण्ड लैंडस्केपिंग ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों को उद्यान प्रबंधन, पौध उत्पादन, पौध संरक्षण तथा आधुनिक लैंडस्केप डिजाइनिंग से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा। साथ ही हार्टफुलनेस ध्यान की विधि सीखने का अवसर प्राप्त होगा।

संस्था प्राचार्य श्री अजीश पंद्रे ने बताया कि ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रशिक्षणार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल पर अनुभव प्रदान करती है, जिससे उनके तकनीकी कौशल के साथ-साथ कार्य संस्कृति, टीम वर्क एवं व्यवसायिक दक्षता का भी विकास होता है। उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस फाउंडेशन से हुए एमओयू के तहत संस्था में सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए 5 दिवसीय ध्यान शिविर आयोजित किए जा रहे है एवं विशेष रूप से फ्लोरीकल्चर एण्ड लैंडस्केपिंग व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थियों को हार्टफुलनेस संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय कान्हा शांतिवनम फॉरेस्ट बाय हार्टफुलनेस में 20 दिवसीय निःशुल्क ऑन जॉब ट्रेनिंग विगत 3 वर्षों से प्रदान की गई। इसी अनुक्रम में इस वर्ष के 41 प्रशिक्षणार्थियों को कान्हा वनम् भेजा गया है। जहां ऑन जॉब ट्रेनिंग पश्चात चयनित प्रशिक्षणार्थियो को हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट के रूप मे जॉब भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस से हुए एमओयू पश्चात संस्था के प्रवेश में लाभ मिला है। विगत वर्ष इस संस्था में सभी ट्रेडो में शत प्रतिशत प्रवेश हुआ है। फ्लोरीकल्चर एण्ड लैंडस्केपिंग ट्रेड आधुनिक परिवेश में एक रोजगार एवं स्वरोजगार परक व्यवसाय है, जिसमें सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करके युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे। उन्होंने बताया कि सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी फ्लोरीकल्चर सहित स्टेनो हिन्दी/अंग्रेजी, स्वीईंग टेक्नोलॉजी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एण्ड सिस्टम मेंटेनेंस जैसे 10 ट्रेडों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री अजीश पंद्रे, वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी श्री रेवाशंकर पंडाग्रे, दिलीप कुमार सोनी, श्रीमती विनीता पाटिल, श्री रामनारायण गंगारे, श्री चिंतामणी विश्वकर्मा, श्री राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री सचिन सरले, श्री महेश चौधरी एवं श्री सोमु मराठा उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Skill Development, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ शासकीय आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए कान्हा शांतिवनम हैदराबाद हुए रवाना अंतर्राष्ट्रीय हार्टफुलनेस फाउन्डेशन एवं शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल के बीच हुए एमओयू के अनुसरण में 8 जून को संस्था के फ्लोरीकल्चर एण्ड लैंडस्केपिंग के 41 प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय प्रशिक्षक श्री दिलीप बेले एवं कु. प्रतिमा गौरे के नेतृत्व मे 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग कान्हा शांतिवनम हैदराबाद रवाना हुए। रवाना होने पूर्व बैतूल रेलवे स्टेशन पर हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामना देते हुए ऑन जॉब ट्रेनिंग मे मन लगाकर कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कान्हा शांतिवनम विश्व के सबसे बड़े ध्यान एवं आध्यात्मिक परिसरों में से एक है जहां विशाल उद्यान, हरित क्षेत्र, पौधों की विविध प्रजातियां तथा आधुनिक लैंडस्केपिंग की उत्कृष्ट व्यवस्था विकसित की गई है। फ्लोरीकल्चर एण्ड लैंडस्केपिंग ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों को उद्यान प्रबंधन, पौध उत्पादन, पौध संरक्षण तथा आधुनिक लैंडस्केप डिजाइनिंग से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा। साथ ही हार्टफुलनेस ध्यान की विधि सीखने का अवसर प्राप्त होगा। संस्था प्राचार्य श्री अजीश पंद्रे ने बताया कि ऑन जॉब ट्रेनिंग प्रशिक्षणार्थियों को वास्तविक कार्यस्थल पर अनुभव प्रदान करती है, जिससे उनके तकनीकी कौशल के साथ-साथ कार्य संस्कृति, टीम वर्क एवं व्यवसायिक दक्षता का भी विकास होता है। उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस फाउंडेशन से हुए एमओयू के तहत संस्था में सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए 5 दिवसीय ध्यान शिविर आयोजित किए जा रहे है एवं विशेष रूप से फ्लोरीकल्चर एण्ड लैंडस्केपिंग व्यवसाय के प्रशिक्षणार्थियों को हार्टफुलनेस संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय कान्हा शांतिवनम फॉरेस्ट बाय हार्टफुलनेस में 20 दिवसीय निःशुल्क ऑन जॉब ट्रेनिंग विगत 3 वर्षों से प्रदान की गई। इसी अनुक्रम में इस वर्ष के 41 प्रशिक्षणार्थियों को कान्हा वनम् भेजा गया है। जहां ऑन जॉब ट्रेनिंग पश्चात चयनित प्रशिक्षणार्थियो को हॉर्टिकल्चर असिस्टेंट के रूप मे जॉब भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस से हुए एमओयू पश्चात संस्था के प्रवेश में लाभ मिला है। विगत वर्ष इस संस्था में सभी ट्रेडो में शत प्रतिशत प्रवेश हुआ है। फ्लोरीकल्चर एण्ड लैंडस्केपिंग ट्रेड आधुनिक परिवेश में एक रोजगार एवं स्वरोजगार परक व्यवसाय है, जिसमें सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करके युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे। उन्होंने बताया कि सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी फ्लोरीकल्चर सहित स्टेनो हिन्दी/अंग्रेजी, स्वीईंग टेक्नोलॉजी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एण्ड सिस्टम मेंटेनेंस जैसे 10 ट्रेडों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री अजीश पंद्रे, वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी श्री रेवाशंकर पंडाग्रे, दिलीप कुमार सोनी, श्रीमती विनीता पाटिल, श्री रामनारायण गंगारे, श्री चिंतामणी विश्वकर्मा, श्री राघवेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री सचिन सरले, श्री महेश चौधरी एवं श्री सोमु मराठा उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Department of Skill Development, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026

➡️ #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस की तैयारियां पर की चर्चा 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन एवं पूर्वाभ्यास के क्रम में 7 जून को जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर के निर्देशन में आयुष विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर योग दिवस की तैयारियों एवं पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, पार्षद श्रीमती वर्षा बारस्कार, पार्षद श्री तरुण  ठाकरे एवं श्री बंडू को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास संबंधी जानकारी देकर कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद कम्पाउंडर श्री प्रदीप सिंह भारद्वाज तथा श्री कमलेश चौकीकर उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Ayush, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस की तैयारियां पर की चर्चा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन एवं पूर्वाभ्यास के क्रम में 7 जून को जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर के निर्देशन में आयुष विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर योग दिवस की तैयारियों एवं पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, पार्षद श्रीमती वर्षा बारस्कार, पार्षद श्री तरुण ठाकरे एवं श्री बंडू को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास संबंधी जानकारी देकर कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद कम्पाउंडर श्री प्रदीप सिंह भारद्वाज तथा श्री कमलेश चौकीकर उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

➡️ फॉर्मर आईडी एवं ई-टोकन प्रणाली पर किसानों को दी जानकारी

कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में किसानों को फॉर्मर आईडी, ई-टोकन विकास प्रणाली तथा प्राकृतिक खेती संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विकासखंड घोड़ाडोंगरी की ग्राम पंचायत पाढर में आयोजित फॉर्मर आईडी शिविर में किसानों को ई-टोकन विकास प्रणाली के माध्यम से खाद प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित किसानों को खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती, अंतर्वर्तीय फसल पद्धति तथा बुवाई की वैज्ञानिक विधियों के संबंध में भी जागरूक किया गया।

इसी प्रकार विकासखंड भीमपुर के ग्राम भीमपुर में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए तथा प्राकृतिक खेती अपनाने के लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद उठाव की प्रक्रिया से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

विकासखंड बैतूल में डीएसी कोर्स के अभ्यर्थियों को प्राकृतिक खेती के महत्व, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा ई-विकास प्रणाली से खाद प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अभ्यर्थियों को किसानों के बीच इन योजनाओं एवं तकनीकों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ फॉर्मर आईडी एवं ई-टोकन प्रणाली पर किसानों को दी जानकारी कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में किसानों को फॉर्मर आईडी, ई-टोकन विकास प्रणाली तथा प्राकृतिक खेती संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकासखंड घोड़ाडोंगरी की ग्राम पंचायत पाढर में आयोजित फॉर्मर आईडी शिविर में किसानों को ई-टोकन विकास प्रणाली के माध्यम से खाद प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित किसानों को खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक खेती, अंतर्वर्तीय फसल पद्धति तथा बुवाई की वैज्ञानिक विधियों के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसी प्रकार विकासखंड भीमपुर के ग्राम भीमपुर में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए तथा प्राकृतिक खेती अपनाने के लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद उठाव की प्रक्रिया से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। विकासखंड बैतूल में डीएसी कोर्स के अभ्यर्थियों को प्राकृतिक खेती के महत्व, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा ई-विकास प्रणाली से खाद प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अभ्यर्थियों को किसानों के बीच इन योजनाओं एवं तकनीकों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए भी निर्देशित किया गया। Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

➡️ पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली

जिला पंचायत द्वारा पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े के तहत विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को ग्राम पंचायत कढ़ाई में "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से फिट इंडिया अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उपास्थित रही। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धुर्वे ने कहा कि साइकिल का नियमित उपयोग स्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस दौरान प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली जिला पंचायत द्वारा पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े के तहत विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को ग्राम पंचायत कढ़ाई में "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से फिट इंडिया अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उपास्थित रही। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धुर्वे ने कहा कि साइकिल का नियमित उपयोग स्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस दौरान प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026