मुरैना नगर: पुलिस ने जिलेभर के औद्योगिक केंद्रों और फैक्ट्रियों में विभिन्न थाना क्षेत्र में छठवें दिन चलाया जागरूकता अभियान
मुरैना पुलिस ने जिलभर के औद्योगिक केंद्रों और फैक्ट्रियों में विभिन्न थाना क्षेत्र में छठवें दिन नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।मुरैना जिले में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत सोमवार को अभियान के छठवें दिन औद्योगिक केंद्रों एवं फैक्ट्रियों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।