होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के मुखर्जी कॉम्प्लेक्स में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई, नगरपालिका ने दूसरी बार हटाया जीना
शहर के मुखर्जी कॉम्प्लेक्स में लंबे समय से चल रहे अवैध अतिक्रमण पर आखिरकार नगर पालिका ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए मार्ग पर बनाए गए अवैध जीने (सीढ़ी) को हटा दिया। जानकारी के अनुसार, कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग से सटे मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा मनमाने तरीके से अवैध जीना बना लिया गया था, जिससे रास्ता संकरा हो गया था और आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी।