नवाबगंज: बाराबंकी में ट्रामा सेंटर और जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर भाकियू दशहरी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन दशहरी संगठन ने ट्रामा सेंटर और जिला अस्पताल में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर आवाज उठाई है। संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में बुधवार करीब 10:30 बजे जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की गई।