कुटुंबा: कुटुंबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2225 बोतल शराब से लदी बोलेरो की गई जब्त, 2000 लीटर जावा महुआ किया गया विनष्ट
शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार की देर रात झारखंड से लाई जा रही देशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद करते हुए 2225 बोतल शराब से लदी एक बोलेरो जब्त की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इसके अलावा पुलिस