गोवर्धन: एडीजी ने गिर्राज जी के दर्शन किए, कहा- तीर्थयात्रियों की सुरक्षा है पहली प्राथमिकता
एडीजी ने अपनी नई पारी की शुरुआत गिर्राज जी की शरण में पहुंचकर की जी हां नवागत एडीजी एस.के. भगत ने गोवर्धन के प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के सेवायत अंशु कौशिक ने उन्हें गिरिराज जी के महत्व और इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।