सूरजगढ़: पीरी बाजार पुलिस ने शराब तस्कर और कजरा पुलिस ने NBW वारंटी को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
पीरी बाजार पुलिस ने एक शराब तस्कर को तथा कजरा पुलिस ने एक NBW वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार अपराह्न 2 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. कजरा पुलिस ने लखना गांव से NBW वारंटी कन्हाय बिंद को गिरफ्तार किया है. इधर पीरी बाजार पुलिस ने 7.5 लीटर विदेशी शराब के साथ विक्रमपुर कजरा के रहने वाले पिंटू कुमार उर्फ पंकज कुमार को गिरफ्तार किया.