कोडरमा: तिलैया बस्ती के गैरेज में खड़ी महिंद्रा थार में अचानक लगी आग, गाड़ी पूरी तरह से जलकर हुई राख
कोडरमा के झुमरीतिलैया के तिलैया बस्ती में बीती रात महिंद्रा कंपनी की थार गाड़ी में अचानक आग लगने पूरी गाड़ी जलकर राख हो गयी। गाड़ी मालिक विशाल सिंह ने बताया कि शाम के वक्त उन्होंने अपने गैराज में जेएच 12 एन 0051 नंबर की थार गाड़ी खड़ी कर घर गए थें। अचानक गाड़ी से आग की लपटें निकलते देख उनके स्टाफ ने फोन पर जानकारी दी।