कस्तूरबा गांधी विद्यालय की दीवार गिरी, टला बड़ा हादसा; राहगीर घायल, दो स्कूटर और एक बाइक दबी
मेरठ। थाना कोतवाली क्षेत्र के पूर्वा अहिरान स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई राहगीरों को चोटें आई हैं, जबकि मौके पर खड़े दो स्कूटर और एक बाइक भी दीवार के मलबे में दब गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्यालय की दीवार काफी समय से जर्जर हालत में थी और इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई थी, लेकिन किसी ने भी सुनवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कराई जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।
गनीमत रही कि दीवार गिरने के समय वहां अधिक भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि विद्यालय की अन्य दीवारें भी जर्जर अवस्था में हैं, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से विद्�
Mawana, Meerut | Jun 22, 2026