बिलासपुर: कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमला, मॉर्निंग वॉक के दौरान तीन नकाबपोशों ने किया डंडे और नुकीले हथियार से हमला
रविवार को सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी, कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमला मॉर्निंग वॉक के दौरान तीन नकाबपोशों ने घेरकर डंडे और नुकीले हथियार से किया हमला, बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र में शनिवार सुबह रेलवे अस्पताल के पास कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कश्यप को रायपुर रेफर किया गया।