चमोली: चमोली पुलिस ने अलकनंदा नदी में छलांग लगाने से युवक को बचाया
29 सितंबर को चमोली पुल पर पड़ी रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगाने जा रहे युवक को वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश और टीम ने समय रहते दबोच लिया। पारिवारिक विवाद से परेशान युवक को पुलिस ने काउंसलिंग के बाद सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।