कोलेबिरा: सिविल सर्जन ने किया लारवा आंगनबाड़ी का निरीक्षण
गुरुवार शाम 4 बजे सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने कोलेबिरा प्रखंड के लारवा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। बच्चों के भोजन की गुणवत्ता परखी, खुद चखा और संतोष जताया। लाभार्थियों से संवाद कर ORS, जिंक, पोषण, स्वच्छता व टीकाकरण पर जागरूक किया। कर्मियों को ईमानदारी से कार्य करने का निर्देश दिया।