कोलेबिरा: दुर्घटना में घायल युवक से मिलने पहुंचे विधायक, 108 एम्बुलेंस सेवा पर जताई चिंता
कोलेबिरा प्रखंड के बेसराजारा निवासी संतोष सुरीन सड़क हादसे में घायल हो गए। जानकारी मिलते ही शनिवार रात 9 बजे कोलिबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी व प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम सदर अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज का निर्देश दिया। विधायक ने 108 एम्बुलेंस की खराब व्यवस्था पर चिंता जताई और मंत्री इरफान अंसारी से बात कर कार्रवाई की मांग की।