अशोक नगर: आईसीटी कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर्स ने समस्याओं के समाधान की उठाई मांग,कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
अशोकनगर में आईसीटी कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर्स ने अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सोमवार को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा है। इंस्ट्रक्टर्स का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से शासकीय विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षा और आईटी सेवाएं दे रहे हैं।