Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) 2027 के लिए जिला एवं चार्ज स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) 2027 के संबंध में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जिला एवं चार्ज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुरैना जिले के ई-दक्ष केंद्र में 8 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आए श्री सुधीर कुमार एवं श्री विपिन कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) 2027 के कार्य प्रवाह तथा अन्य संबंधित कार्यों के संपादन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डीसीएचबी 2027 तैयार करने की प्रक्रिया, आवश्यक आंकड़ों के संकलन एवं उनके व्यवस्थित संधारण के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री सुनील त्यागी ने बताया है कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) 2027 का कार्य 1 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक संपादित किया जाएगा। इस अवधि में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संबंधित कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

168 views | Morena, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

MORE NEWS

दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे छात्रों व युवाओं पर सुरक्षा बलों ने किया लाठीचार्ज👇

दिल्ली में जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ रहे छात्रों व युवाओं पर सुरक्षा बलों ने किया लाठीचार्ज👇

Morena Nagar, Morena | Jul 20, 2026

भोपाल ब्रेकिंग----
310 साल पुराने इतिहास से जुड़ा बड़ा फैसला!
भोपाल के उसी ऐतिहासिक स्थल से डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) को दी मंजूरी, जहां से कभी इस्लामी कानून लागू होने का इतिहास जुड़ा बताया जाता है।
मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की दिशा में बड़ा कदम, कैबिनेट ने समिति की रिपोर्ट को दी हरी झंडी।

 #UCC CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jyotiraditya M Scindia PM Narendra Modi PMO India Jansampark Madhya Pradesh

भोपाल ब्रेकिंग---- 310 साल पुराने इतिहास से जुड़ा बड़ा फैसला! भोपाल के उसी ऐतिहासिक स्थल से डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) को दी मंजूरी, जहां से कभी इस्लामी कानून लागू होने का इतिहास जुड़ा बताया जाता है। मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की दिशा में बड़ा कदम, कैबिनेट ने समिति की रिपोर्ट को दी हरी झंडी। #UCC CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jyotiraditya M Scindia PM Narendra Modi PMO India Jansampark Madhya Pradesh

Morena Nagar, Morena | Jul 19, 2026

मुरैना में किराना व्यापारी पर ला.ठी-डं.डों से हमला, ₹10 हजार की कथित हफ्ता वसूली नहीं देने पर वारदात, CCTV वायरल

मुरैना: जौरा रोड स्थित मां-बेटी चौराहा पर किराना व्यापारी शिवांग मित्तल के साथ पांच युवकों द्वारा ला.ठी-डं.डों से मा.रपीट का मामला सामने आया है। शिवांग मित्तल का आरोप है कि आरोपी ₹10 हजार की कथित हफ्ता वसूली मांग रहे थे। रकम नहीं देने पर उनके साथ मा.रपीट की गई और सोने की चेन व नगदी भी ले जाने का आरोप लगाया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वायरल फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

#morena #मुरैना #व्यापारी #पुलिस

मुरैना में किराना व्यापारी पर ला.ठी-डं.डों से हमला, ₹10 हजार की कथित हफ्ता वसूली नहीं देने पर वारदात, CCTV वायरल मुरैना: जौरा रोड स्थित मां-बेटी चौराहा पर किराना व्यापारी शिवांग मित्तल के साथ पांच युवकों द्वारा ला.ठी-डं.डों से मा.रपीट का मामला सामने आया है। शिवांग मित्तल का आरोप है कि आरोपी ₹10 हजार की कथित हफ्ता वसूली मांग रहे थे। रकम नहीं देने पर उनके साथ मा.रपीट की गई और सोने की चेन व नगदी भी ले जाने का आरोप लगाया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वायरल फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। #morena #मुरैना #व्यापारी #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Jul 19, 2026

जौरा में दिनदहाड़े लूट, पिता की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर बेटी के गहने लूटे

जौरा। मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के पगारा रोड पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने धनेला निवासी राकेश सिंह गुर्जर और उनकी बेटी प्रवेश गुर्जर को बाइक से जाते समय रोक लिया। बदमाशों ने राकेश सिंह की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर प्रवेश गुर्जर के मंगलसूत्र, बालियां, सोने की अंगूठी, चूड़ियां और राकेश की जेब से 5 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पंकज यादव ने बताया कि तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

#morena #मुरैना #जौरा #पुलिस

जौरा में दिनदहाड़े लूट, पिता की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर बेटी के गहने लूटे जौरा। मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के पगारा रोड पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने धनेला निवासी राकेश सिंह गुर्जर और उनकी बेटी प्रवेश गुर्जर को बाइक से जाते समय रोक लिया। बदमाशों ने राकेश सिंह की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर प्रवेश गुर्जर के मंगलसूत्र, बालियां, सोने की अंगूठी, चूड़ियां और राकेश की जेब से 5 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पंकज यादव ने बताया कि तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। #morena #मुरैना #जौरा #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Jul 19, 2026

310 साल पुराना इतिहास बदला: जहां से लागू हुआ था इस्लामी कानून, डॉ. मोहन यादव ने वहीं से दी UCC को मंजूरी!

310 साल पुराना इतिहास बदला: जहां से लागू हुआ था इस्लामी कानून, डॉ. मोहन यादव ने वहीं से दी UCC को मंजूरी!

Morena Nagar, Morena | Jul 19, 2026

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) 2027 के लिए जिला एवं चार्ज स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) 2027 के संबंध में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार जिला एवं चार्ज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुरैना जिले के ई-दक्ष केंद्र में 8 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल से आए श्री सुधीर कुमार एवं श्री विपिन कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) 2027 के कार्य प्रवाह तथा अन्य संबंधित कार्यों के संपादन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डीसीएचबी 2027 तैयार करने की प्रक्रिया, आवश्यक आंकड़ों के संकलन एवं उनके व्यवस्थित संधारण के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री सुनील त्यागी ने बताया है कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) 2027 का कार्य 1 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक संपादित किया जाएगा। इस अवधि में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संबंधित कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh - Morena News