नौगावां सादात: कब्रिस्तान में चल रहे निर्माण कार्य से नौगांवा के लोग परेशान, अधिकारियों से की शिकायत
नौगांव थाना क्षेत्र की मोहल्ला फखरपुर में मोहम्मद सैयद राजा अब्बास का परिवार रहता है। उन्होंने बताया है कि उनके मोहल्ले में कब्रिस्तान बना हुआ है। कुछ दबंग लोग उसे पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से भी शिकायत की है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शनिवार को करीब 4:00 बजे के आसपास में पीड़ित ने अपना एक वीडियो वायरल किया।