मौजमाबाद: दूसरे चरण के तहत मौजमाबाद में कल होंगे चुनाव, जिला कलेक्टर हनुमान माल ढाका ने मतदाताओं से की मतदान की अपील
मौजमाबाद। लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के संबंध में जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका ने गुरुवार को पडासौली व गागरडू में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर लोकसभा आम चुनाव के द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को दूदू जिले में होने वाले मतदान के लिए जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।