🚨 आयुष्मान कार्ड के नाम पर निजी अस्पतालों की खुली लूट और सौदेबाजी का बड़ा पर्दाफाश! 🚨
निजी अस्पतालों का एक बेहद शर्मनाक खेल सामने आया है—पहले गरीब मरीजों को "आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज होगा" कहकर बुलाया जाता है, फिर ऐन मौके पर "पोर्टल नहीं चल रहा" का बहाना बनाकर लाखों रुपये नकद ऐंठ लिए जाते हैं।
हल्द्वानी के ‘द प्राइड हॉस्पिटल’ में एक गंभीर मरीज के साथ ठीक यही धोखा हुआ। जब हमने इस खुली लूट के खिलाफ आवाज उठाई और प्रशासन से सीधी शिकायत की, तो मामले में उच्चस्तरीय जांच बैठ गई।
जांच बैठते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। अब कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए तीमारदार को फोन कर मामला रफा-दफा करने और समझौते के लिए गिड़गिड़ाया जा रहा है।
🔊 खुद सुनिए इस ऑडियो में अस्पताल प्रबंधन की सौदेबाजी की पूरी सच्चाई!
#AyushmanBharatScam #HaldwaniNews #HospitalExposed #ViralAudio #PublicHealthCare
Dehradun, Dehradun | Sep 6, 2026