ऋषिकेश: भद्रकाली के पास पलटी अनियंत्रित कार, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित।
ऋषिकेश: ऋषिकेश-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भद्रकाली के समीप अचानक एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह से उल्टा हो गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय' की कहावत को चरितार्थ करती है, जहां इतने बड़े हादसे के बाद भी सभी की जान बच गई।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Rishikesh