भवानीपुर: वार्ड पार्षद के पति के निधन से नगर पंचायत में शोक
भवानीपुर :- नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या दो की पार्षद कल्पना देवी के पति सुभाष यादव का रविवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही माधवनगर सहित पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।