मोबाइल घर पर छोड़कर BAC शिक्षक लापता!
📄 घर से मिला पत्र, अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप
राजनगर जनपद शिक्षा केंद्र में BAC के पद पर पदस्थ शिक्षक राकेश द्विवेदी सोमवार सुबह घर से लापता हो गए। बताया जा रहा है कि घर से निकलने से पहले उन्होंने मोबाइल घर पर छोड़ा और एक पत्र लिखा, जिसमें शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम का उल्लेख करते हुए मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं।
परिजनों ने सिटी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को पत्र सौंपने की बात कही है। वहीं BRC अतुल चतुर्वेदी ने आरोपों को खारिज करते हुए पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की बात कही है।
परिजनों ने करीब छह माह से वेतन नहीं मिलने और विभागीय कार्यों को लेकर दबाव के भी आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर BRC का कहना है कि विभागीय नोटिस और कार्रवाई कार्यप्रणाली एवं नियमों के तहत की गई थी।
अब बड़ा सवाल—राकेश द्विवेदी कहां हैं और आखिर उन्होंने घर छोड़ने से पहले यह पत्र क्यों लिखा?
पुलिस की तलाश और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
⚠️ पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
#छतरपुर #Chhatarpur #BreakingNews #MadhyaPradesh #EducationDepartment #Rajनगर #TeacherMissing #LatestNews #Bundelkhand #BundeliBhaukaalNews