बांका: अमतुआ गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, थाने में दी गई शिकायत
Banka, Banka | Oct 21, 2024 अमतुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार की सुबह 9 बजे दो पक्ष के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के केटकू यादव की पत्नी लालमणि देवी जख्मी हो गयी। जख्मी का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। इधर घटना को लेकर दोनों पक्ष द्वारा सूईया थाना में एक दूसरे के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया गया है। जिसमें दूसरे पक्ष के नारायण यादव की पत्नी मंजू देवी भी जख्मी बताया गया है।