बांका: धोरैया विधायक भूदेव चौधरी ने रजौन प्रखंड में दो जगहों पर नवनिर्मित सड़कों का उद्घाटन किया
Banka, Banka | Oct 21, 2024 धोरैया राजद विधायक भूदेव चौधरी ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे रजौन प्रखंड अंतर्गत दो जगह पर मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग भुसिया मोड़ से लीलातरी होते हुए पुनसिया इंग्लिशमोड़ आरसीडी रोड नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया।