बांका: डोमाखाड़ और जोजोडी गांव से सदर पुलिस ने 45 लीटर शराब के साथ दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Oct 21, 2024 सदर पुलिस ने रविवार की शाम करीब 5 बजे डोमाखाड़ एवं जोजोडी गांव में छापेमारी अभियान चलाकर 45 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर डोमाखाड़ एवं जोजोडी गांव में छापेमारी की गई। जहां 45 लीटर देशी महुआ शराब के साथ कारोबारी जनकपुर निवासी माधो टुटू, डोमाखांड निवासी शंभु लैया को गिरफ्तार किया गया।