बांका: रजौन प्रखंड में सिंह जी एलएलपी और सीएमएस राइस मिल का वरीय उप समाहर्त्ता ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Banka, Banka | Oct 21, 2024 बांका के राइस मिलों का वरीय उप समाहर्त्ता अंकित कुमार लगातार निरीक्षण कर रहे है। इसी कड़ी में वरीय उप समाहर्त्ता अंकित कुमार व जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, बांका ने सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे को रजौन प्रखंड के सिंह जी एलएलपी एवं सीएमएस राइस मिल का निरीक्षण किया। वहीं धान अधिप्राप्ति 2024-25 के लिए मिल का भौतिक सत्यापन किया गया।