गुरु आश्रम छींच में आज रविवार दोपहर 1बजे, आध्यात्मिक उल्लास और वेद मंत्रों की गूंज के बीच श्री आदर्श गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ ब्रह्मधाम छींच के पीठाधीश्वर महंत घनश्यामदास महाराज के पावन सान्निध्य में हुआ। सुबह से ही आश्रम परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां वातावरण पूर्णतः भक्तिमय रहा। आयोजन की शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य गंगा कलश यात्रा से