रांची में कुड़मी समाज ने कुड़मी अधिकार महारैली का आयोजन किया. प्रभात तारा मैदान में झारखंड के कोने कोने से रांची पहुंचे कुड़मी समाज के लोग जुटे. सभी ने हुंकार भरी की जब तक कुड़मी को आदिवासी यानि एसटी का दर्ज नहीं मिलता अब शांत नहीं बैठेंगे. इस कार्यक्रम में कुड़मी नेता शीतल ओहदार के साथ पूर्व विधायक लंबोदर महतो समेत कई शामिल हुए.