बहादुरपुर: बहादुरपुर में शव वाहन न मिलने पर परिजन शव को पैदल ले जाने को मजबूर, धूप में सड़क किनारे रखा शव
जानकारी के मुताबिक, ग्राम खेरोदा चक्क की रहने वाली मन्तोबाई ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम पूरा हो गया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि दोपहर डेढ़ बजे तक भी शव ले जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला।